Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
Rajasthan Weather Update : पूरा राजस्थान इन दिनों भीषण गर्मी से एक गर्म भट्टी की तरह तप रहा है।
आलम ये है की मरुधारा के बाड़मेर में रविवार को अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे यह राज्य का सबसे गर्म शहर बन गया।
फलोदी, जैसलमेर और जालौर जैसे जिलों में भी तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।
दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है और तेज हवा ने लोगों के जान जीवन को पूरी तरह प्रभावित कर रखा है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।
मौसम विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी ‘येलो वार्निंग’ के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों तक राज्य के कई हिस्सों में लू जारी रहेगी।
नागौर, जोधपुर, जैसलमेर, कोटा, बीकानेर और अजमेर सहित कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
प्रशासन ने लोगों को दोपहर में अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।
पश्चिमी विक्षोभ मौसम के अनुसार प्रदेश में एकबार फिर से ठंढ लौटने वाली है। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है और साथ ही बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाएं भी मजबूत हो रही हैं। इस डबल इफेक्ट के कारण अगले 3-4 दिनों में राजस्थान के मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है।
आने वाले दिनों में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। चुरू, झुंझुनू और सीकर जैसे जिलों में भी बारिश होने की उम्मीद है। इस मौसमी परिवर्तन से तापमान में 1 से 2 डिग्री की कमी आएगी, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
