Archive Notice: This article was originally published on 20 दिसम्बर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

इसके लिए उत्तर-पश्चिम रेलवे क्षेत्र में बालोतरा और पचपदरा के बीच एक नई रेलवे लाइन बिछाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। रेलवे बोर्ड की मंजूरी मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।

रेलवे सूत्रों के अनुसार, नई रेलवे लाइन बालोतरा से पचपदरा तक लगभग 11 किलोमीटर में बिछाई जानी है। सबसे पहले इस मार्ग का सर्वेक्षण कार्य शुरू होगा। इस पर 33 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए जोनल रेलवे ने पिछले महीने के दूसरे सप्ताह में पत्र लिखकर बोर्ड से मंजूरी मांगी है। रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू हो जाएगा।

नए साल में नए उपहार की उम्मीद है, यह नया उपहार नए साल में मिल सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह परियोजना न केवल रेल संपर्क बल्कि राजस्थान के पश्चिमी हिस्से के लिए एक गेमचेंजर परियोजना साबित होगी।

इसलिए रेल कनेक्टिविटी की जरूरत

1- पचपदरा रिफाइनरी से पेट्रोल, डीजल समेत अन्य उत्पाद अब सीधे वैगन के जरिए बड़े शहरों और बंदरगाहों तक पहुंच सकेगा। जिससे सप्लाई लागत में कमी आ सकेगी।
2- बड़े पैमाने पर ईंधन की सप्लाई चेन तेज होगी।
3- भारी मशीनरी का सुरक्षित मूवमेंट, कम लागत और कम समय में संभव हो सकेगा।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...