Archive Notice: This article was originally published on 16 नवम्बर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.


डॉ. तेजपाल सिंह फिर बने सीकर एडिशनल एसपी

शाहपुरा (जयपुर) में पदस्थापित एडिशनल एसपी डॉ. तेजपाल सिंह को सीकर का एडिशनल एसपी लगाया गया है।
महत्वपूर्ण बात यह है कि डॉ. सिंह पहले भी सीकर में एएसपी रह चुके हैं, उन्हें एक बार फिर यहां की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


गजेंद्र सिंह जोधा का प्रतापगढ़ तबादला

वहीं, वर्तमान सीकर एडिशनल एसपी गजेंद्र सिंह जोधा को प्रतापगढ़ जिले में एडिशनल एसपी पद पर भेजा गया है।


नीमकाथाना में नए एडिशनल एसपी लोकेश मीणा

पुलिस मुख्यालय (PHQ) में प्लानिंग एवं वेलफेयर शाखा में तैनात एएसपी लोकेश मीणा को नीमकाथाना का नया एडिशनल एसपी लगाया गया है।


गिरधारी लाल शर्मा का सीकर में स्थानांतरण

नीमकाथाना एडिशनल एसपी गिरधारी लाल शर्मा का तबादला सीकर त्वरित अनुसंधान सेल में किया गया है।
इनके कार्यकाल में क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्रवाइयाँ हुई थीं।


सीकर महिला अपराध अनुसंधान सेल में भी बदलाव

सीकर महिला अपराध अनुसंधान सेल के एडिशनल एसपी नीरज पाठक को जयपुर पुलिस कमिश्नरेट नॉर्थ में एडिशनल डीसीपी बनाया गया है।
इनकी जगह राजगढ़ (चूरू) के एडिशनल एसपी किशोरी लाल को सीकर में नियुक्त किया गया है।

RAC महिला बटालियन में भी अतिरिक्त जिम्मेदारी

हाड़ी रानी RAC महिला बटालियन, अजमेर की डिप्टी कमांडेंट प्रीति कांकाणी को सीकर RAC पद्मिनी महिला बटालियन का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...