Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, सुरेश कलमाड़ी का पार्थिव शरीर मंगलवार, 6 जनवरी को दोपहर 2 बजे तक उनके निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा, जिसके बाद शाम को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
सुरेश कलमाड़ी राष्ट्रीय राजनीति में एक चर्चित चेहरा रहे हैं। वे मुख्य रूप से 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स के आयोजन से जुड़े रहे, जहां वे आयोजन समिति के अध्यक्ष थे। इसी आयोजन के दौरान उन पर ठेकों के आवंटन, आयोजन प्रबंधन में भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी और वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगे थे। Suresh Kalmadi
इन आरोपों के चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया था और उनके खिलाफ आपराधिक साजिश सहित कई मामलों में मुकदमा चला।
राजनीतिक जीवन में कलमाड़ी ने पुणे से कई बार सांसद के रूप में प्रतिनिधित्व किया और कांग्रेस संगठन में भी अहम भूमिकाएं निभाईं। उनके निधन पर कई राजनीतिक नेताओं और समर्थकों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
उनके निधन से कांग्रेस पार्टी ने एक वरिष्ठ नेता को खो दिया है, वहीं भारतीय राजनीति में एक विवादास्पद लेकिन प्रभावशाली अध्याय का अंत हो गया
