Archive Notice: This article was originally published on 27 नवम्बर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

गैंगस्टर शहबाज भट्टी ने जिम्मेदारी ली

बता दे कि पुलिस स्टेशन के बाहर संदिग्ध विस्फोटक फेंकते ही तेज धमाका होता है और दोनों आरोपी मौके से भाग जाते हैं। घटना के बाद सिरसा पुलिस अलर्ट मोड में आ गई। बता दे कि पाकिस्तान मूल के गैंगस्टर शहबाज भट्टी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस हमले की जिम्मेदारी ली है।Haryana News

सिरसा से पांच गिरफ्तार

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने बताया कि इस मामले में 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें 4 आरोपी गांव खारिया और एक सिरसा शहर का निवासी है। 3 युवकों का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है।

पुलिस का मानना है कि यह हमला दहशत फैलाने की मंशा से किया गया और इसमें बाहरी तत्वों की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता। संदिग्ध विस्फोटक सामग्री को एफएसएल टीम ने जांच के लिए सील कर लिया है।Haryana News

SIT टीम गठित की गई है- एसपी

एसपी ने बताया कि मामले की गहन जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है और पंजाब पुलिस व राष्ट्रीय जांच एजेंसी से भी समन्वय किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किरायेदारों की जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराएं। फिलहाल पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...