Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
ऐसा शरू हुआ रिश्ता
पुलिस के अनुसार, यह प्रेम कहानी लगभग दो साल पहले शुरू हुई थी। युवती (बीए की छात्रा) अक्सर अपनी सहेली से मिलने उसके गांव जाया करती थी। इसी गांव में बुलंदशहर निवासी युवक का ससुराल है। यहीं पर दोनों की मुलाकात हुई और जल्द ही वे फोन पर लंबी बातचीत करने लगे। युवक पहले से ही विवाहित और दो बच्चों का पिता है। इसके बावजूद, युवती उससे गहराई से जुड़ गई। उस पर शादी करने का लगातार दबाव बनाने लगी। दूसरी ओर, युवती के परिवार वाले भी उसकी शादी के लिए दूसरी जगह रिश्ता तलाश रहे थे। इससे युवती मानसिक दबाव में थी।UP Cirme News
कंकरखेड़ा में फ्लाईओवर के पास युवक को बुलाया
सोमवार की सुबह, युवती अपने घर से यह कहकर निकली कि वह बाजार से केक लेने जा रही है। घर से निकलने के बाद उसने बुलंदशहर में रह रहे अपने प्रेमी को फोन किया और उसे तुरंत कंकरखेड़ा में फ्लाईओवर के पास बुलाया।
जब प्रेमी मौके पर पहुंचा तो युवती ने चौंकाने वाला खुलासा किया। प्रेमी को बताया कि उसने जहर खा लिया है। यह सुनते ही युवक हक्का-बक्का रह गया। इसी बीच युवती की हालत भी बिगड़ने लगी। युवती की हालत को देखते हुए प्रेमी ने बिना समय गंवाए उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।UP Cirme News
पुलिस जांच में जुटी
युवती के जहर खाने की सूचना मिलते ही कंकरखेड़ा पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने युवती के प्रेमी और उसके परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि फिलहाल युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी जान बचाने की कोशिश की जा रही है। अभी युवती का बयान नहीं लिया जा सका है। ऐसे में पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवती ने किस दबाव में आकर यह कदम उठाया और क्या शादीशुदा प्रेमी ने उसे किसी तरह का धोखा दिया था।UP Cirme News
