Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
-मतदान बढ़ाने के लिए किया भ्रमण बाघोली, मतदान बढ़ाने के लिए बूथों पर जाकर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए पूर्व तहसीलदार मंगल चन्द सैनी के नेतृत्व में चंवरा, बाधोली, पापड़ा, मणकसास, जोधपुरा आदि गांवो में बूथ लेवल पर जाकर भ्रमण कर अधिक से अधिक मतदान करने के बारे में लोगो को जागरूक किया। इस दोरान सैनी समाज के जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद सैनी, हवलादार समदर सिंह, पंकज बड़ा गांव आदि साथ थे। -किशोरपुरा में सर्व समाज का दीपावली स्नेह मिलन सोमवार को बाघोली, किशोरपुरा ढहर में स्कूल के पास सोमवार को सर्व समाज का दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन 11:30 बजे किया जावेगा। सैनी समाज के जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद सैनी ने बताया कि सर्व समाज की दीपावली समारोह में उदयपुरवाटी क्षेत्र के सभी लोग हिस्सा लेगें। स्नेह मिलन समारोह में अन्य बिन्दुओ पर भी चर्चा की जावेगी। -बूथ लेवल पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया सममेलन बाघोली, गांव की ढाणी रेडाली में बूथ लेवल पर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओ का सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच फूलचंद सैनी ने की। विशिष्ठ अतिथि भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जतन किशोर सैनी, महामंत्री राजेन्द्र प्रसाद तसीड़ , कैलास स्वामणा आदि थे। मुख्य अतिथि बूथ विस्तारक कृष्ण कुमार गुर्जर ने मतदान करने, मतदाता सूचि वंचित लोगो के नाम जोडऩे व पार्टी को मजबूत बनाने आदि के बारे में चर्चा की गई। इस अवसर पर श्रीराम लोचिब, सरदारा राम, परसाराम, सुरेश कुमार सहीत कई लोग मौजुद थे।
