Archive Notice: This article was originally published on 24 जनवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Bank Holidays Today : अगर आपको बैंकों से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो फटाफट निपटा लीजिए वरना आपकी परेशानी बढ़ सकती है। बैंक में 24 जनवरी शनिवार को छुट्टी रहने वाली है। जनवरी 2026 में छुट्टियां सिर्फ रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार की वजह से ही नहीं होंगी, बल्कि अलग-अलग राज्यों में त्योहारों और खास मौकों के कारण भी बैंक बंद रहेंगे।

लगातार 4 दिन बैंक रहेंगें बंद 

 मौजूदा व्यवस्था के अंतर्गत बैंकों में रविवार के साथ-साथ महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहता है। 24 जनवरी को शनिवार है और 25 जनवरी को रविवार और सोमवार 26 जनवरी गणतंत्र दिवस है और 23 जनवरी को बसंत पंचमी का भी कई राज्यों में छुट्टी है। 27 जनवरी को हड़ताल बुलाया गया है।  बैंक कर्मियों के द्वारा 5 डे वर्किंग की मांग किया जा रहा है इसी को लेकर बैंक कर्मी हड़ताल कर रहे हैं।ऐसे में बैंकों में लगातार चार से पांच दिन छुट्टी रहेगी लेकिन इस दौरान मोबाइल बैंकिंग इंटरनेट बैंकिंग से जुड़े काम होते रहेंगे।

जनवरी महीने में आगे कि छुट्टियां 

23 जनवरी 2026 (शुक्रवार): नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती / सरस्वती पूजा / बसंत पंचमी, अगरतला, भुवनेश्वर और कोलकाता में बैंक बंद।

24 जनवरी 2026 (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार, सभी बैंक बंद।

25 जनवरी 2026 (रविवार): वीकली हॉलिडे

26 जनवरी 2026 (सोमवार): गणतंत्र दिवस, देश के ज्यादातर शहरों में बैंक बंद

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...