Archive Notice: This article was originally published on 20 जनवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Basant panchmi holiday : 23 जनवरी को बसंत पंचमी का त्यौहार मनाया जाएगा। इस दिन विशेष रूप से देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। इस दिन देश भर में शैक्षणिक संस्थानों में विशेष पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। वही कई राज्यों में बसंत पंचमी यानी की 23 जनवरी को छुट्टी घोषित की गई है। तो आईए जानते हैं किन राज्यों में बसंत पंचमी के दिन रहेगी छुट्टियां…

 

बसंत पंचमी के दिन इन राज्यों में रहेगी छुट्टी 

 

बिहार और बंगाल : बसंत पंचमी के दिन बिहार और बंगाल में स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। वही सरकारी स्कूलों में पूजा के बाद छुट्टियां घोषित कर दी जाएगी।

 

झारखंड: बसंत पंचमी के दिन झारखंड के स्कूल कॉलेज में छुट्टियां रहेगी। वहीं झारखंड में दफ्तर भी बंद रहेंगे।

 

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल में बड़े उत्सव के रूप में बसंत पंचमी का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन आधिकारिक तौर पर छुट्टी दी गई है वहीं स्कूल कॉलेज और संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद छुट्टी दी जाएंगी।

 

ओडिशा और असम : ओडिशा और असम के कई जिलों में बसंत पंचमी के दिन स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। वही त्रिपुरा और पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में भी छुट्टियां घोषित की जा सकती है।

Disclaimer : छुट्टियां कंफर्म करने के लिए आपको एक बार जरूर सरकार के होलीडेज कैलेंडर को चेक करना चाहिए। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट के आधार पर दी गई है।

 

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...