Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
सिंघाना [के के गाँधी] राष्ट्रीय बालिका सप्ताह के दौरान प्रशासन ने बेटी जन्म पर घर पर पहुंचाया बधाई संदेश। मंगलवार को कस्बे के मनीषा पत्नि मुकेश कविता पत्नि प्रशांत, अंकिता पत्नि जितेन्द्र, पूजा पत्नि मुकेश, पूजा पत्नि हरीश, शर्मिला पत्नि मनोज के पुत्री जन्म पर प्रशासन की तरफ से साथिन राजकुमारी, हाई स्कूल प्रिंसीपल भरत सिंह, आशा सहयोगिनी रोशनी देवी, कार्यकर्ता विमला देवी, वैष्णों देवी, सविता देवी, अनिता देवी ने जिला कलेक्टर द्वारा चलाई गई जुग जुग जियो हमारी लाडली बेटी योजना के अंतर्गत बेटी के घर जाकर प्रशस्ती पत्र प्रदान किया गया। योजना के तहत 1 दिसम्बर 2018 के बाद जन्मी बेटियों के घर बधाई संदेश पहुंचाया जा रहा है परिवार की समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है।
