Archive Notice: This article was originally published on 19 मई 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Train Route Change : ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी है। रेलवे विभाग की तरफ से लंबी दूरी की ट्रेन भिवानी-बांद्रा टर्मिनस को आंशिक रूप से रद करने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन के आंशिक रूप से रद रहने के कारण यात्रियों को परेशानी होने वाली है। रेलवे विभाग की तरफ से ट्रेन को रद करने के लिए नोटिस जारी कर दिया है। ऐसे में यात्री घर से निकलने से पहले ट्रेन के शेड्यूल को देख ले, नहीं तो उनको समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

रेलवे विभाग की तरफ से जारी नोटिस के अनुसार बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर प्लेटफॉर्म निर्माण कार्य के चलते वीरवार को भिवानी-बांद्रा टर्मिनस ट्रेन का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन गुरुवार को भिवानी से रवाना होकर बोरीवली तक ही संचालित होगी। कारण कि यह ट्रेन बोरीवली-बांद्रा टर्मिनस के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। रेलवे ने अपील की है कि लोग बदले शेड्यूल के अनुसार अपनी यात्रा की योजना तैयार करें। इसके आगे का सफर यात्रियों को दूसरी ट्रेनों के माध्यम से करना पड़ेगा।

योगनगरी ऋषिकेश-साबरमती ट्रेन आज बदले रूट से

रेलवे विभाग की तरफ से योगनगरी ऋषिकेश से साबरमती तक जाने वाली ट्रेन के रुट में ही बदलाव कर दिया है। मंगलवार से यह ट्रेन बदले हुए रुट से चलेगी और ऐसे में यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। उत्तर रेलवे के गाजियाबाद-सहारनपुर रेलखण्ड के ब्रिज संख्या 61 पर गर्डर लॉन्चिग का कार्य के चलते मंगलवार को योगनगरी ऋषिकेश-साबरमती ट्रेन का संचालन प्रभावित रहेगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार योगनगरी ऋषिकेश-साबरमती ट्रेन मंगलवार को ऋषिकेश से रवाना होकर परिवर्तित मार्ग टपरी-शामली-नोली-दिल्ली शाहदरा होकर संचालित होगी। इस दौरान यह ट्रेन देवबन्द, मुजफ्फरनगर, खतौली, सकौती टांडा, मेरठ कैंट, मेरठ सिटी, मोदी नगर व गाजियाबाद स्टेशन पर ठहराव करेगी।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...