Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
Rajasthan Dholpur ACB action : राजस्थान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की राजस्थान के धौलपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आज एक बड़ी कर्रवाई की है जिसके बाद अब विभाग में हडकम्प मच गया है .
मिली जानकारी के मुताबिक बता दे की बसेड़ी पंचायत समिति के रतनपुर ग्राम पंचायत में पदस्थ कनिष्ठ सहायक रमेश कुमार को 25,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए एसीबी की टीम ने ट्रैप किया है.
शिकायत के बाद तुरंत एक्शन
अधिक जानकारी के लिए बता दे की एसीबी को परिवादी ने जैसे ही शिकायत दी तुरंत एक्शन देखने को मिला।
वहीँ ग्राम पंचायत रतनपुर में मनरेगा योजना के तहत मस्टरोल जारी करने के बदले कनिष्ठ सहायक रमेश कुमार उससे 26,000 रुपये की रिश्वत मांग की थी.
इस शिकायत की गंभीरता को देखते हुए एसीबी मुख्यालय ने तुरंत इसका सत्यापन कराया. बता दे की सोमवार को हुए गोपनीय सत्यापन में यह स्पष्ट हो गया कि आरोपी कर्मचारी ने रिश्वत की मांग की है.
डीआईजी ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन में टीम गठित
शिकायत सही पाए जाने के बाद एसीबी भरतपुर रेंज के डीआईजी ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन में ACB द्वारा एक टीम गठित की गई।
वहीँ आज दिनांक 03.06.2026 को डीएसपी ज्ञानचन्द के नेतृत्व में एसीबी की टीम ने जाल बिछाया.
जैसे ही परिवादी ने आरोपी रमेश कुमार को 25,000 रुपये की रिश्वत राशि दी, टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.
आगे की कार्रवाई शरू
फिलहाल आरोपी से इस मामले से जुडी अन्य कड़ियों को जोड़ा जा रहा है और सभी पहलु को देखते हुए जाँच पड़ताल की जा रही है .
एसीबी ने भ्रष्ट कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अब विभाग इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया को अंजाम दे रहा है।
