Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
Haryana ACB action : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार ACB का अब्दा एक्शन देखने को मिल रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक बता दे की राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए इंडस्ट्रियल एरिया, सोनीपत में तैनात आरोपी जयबीर सिंह (एएलएम) को 3,000 रुपये रिश्वत लेते हुए कालूपुर चुंगी, सोनीपत से रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
यहाँ जानें पूरा मामला
अधिक जानकारी के लिए बता दे की शिकायतकर्ता, जो दहिया कॉलोनी, गली नंबर 1, सोनीपत में चारा काटने की दुकान संचालित करता है, ने ब्यूरो की सोनीपत इकाई में शिकायत दी कि दिनांक 10.04.2026 को उसकी दुकान पर लगा बिजली मीटर बिल न भरने के बहाने उतार लिया गया। ACB action
जब उसने नया मीटर लगवाने के लिए आरोपी जयबीर सिंह से संपर्क किया, तो आरोपी ने 5,000 रुपये रिश्वत की मांग की। बाद में सौदा 3,000 रुपये में तय हुआ। शिकायत की पुष्टि के बाद ब्यूरो की टीम द्वारा योजनाबद्ध कार्रवाई के दौरान आरोपी को 3,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।ACB action
