Archive Notice: This article was originally published on 21 नवम्बर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

बता दे कि अक्सर होटलों में ठहरने के लिए, किसी हाउसिंग सोसायटी में प्रवेश के लिए, या किसी आयोजन में हिस्सा लेने के लिए आधार कार्ड की कॉपी मांगकर पहचान की पुष्टि की जाती है. लेकिन इसका नुकशान यह भी होता है कि लोग इसका गलत फायदा भी उठाते है। ऐसे में सरकार ने अब इसी पर काम करते हुए नए तरह के आधार कार्ड को लागू करने पर विचार कर रही है.

UIDAI लागू करेगी नया नियम

जानकारी के लिए बता दे कि आधार पहचान पत्र जारी करने वाली संस्था UIDAI (Unique Identification Authority of India) के सीईओ भुवनेश कुमार ने जानकारी दी है कि दिसंबर से एक नया नियम लागू करने पर विचार किया जा रहा है. भुवनेश कुमार ने कहा,”यह विचार किया जा रहा है कि हर जानकारी को कार्ड पर देने की क्या ज़रूरत है. कार्ड पर सिर्फ तस्वीर और एक क्यूआर कोड ही होना चाहिए. अगर ऐसे ही कार्ड प्रिंट किए जाते रहे तो जो लोग इनका दुरुपयोग करना जानते हैं, वे इसका दुरुपयोग करते रहेंगे.” Aadhar Rule Changed

ऐड्रेस और मोबाइल नंबर अपडेट करना आसान

जानकारी के लिए बता दे कि UIDAI ने बैंकों, होटलों, फिनटेक कंपनियों आदि के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की है. इसमें उन्हें बताया गया है कि आधार का एक नया ऐप बनाया जा रहा है जो जल्दी ही लागू होगा. इस ऐप से यूज़र खुद ही अपना पता या ऐड्रेस की पुष्टि करनेवाले दस्तावेज़ अपडेट कर सकते हैं. साथ ही, वह अपने घर के सदस्यों के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकेंगे जिनके पास मोबाइल फ़ोन नहीं है. साथ ही, इससे मोबाइल नंबर भी अपडेट किया जा सकेगा.Aadhar Rule Changed

बिना इंटरनेट के वेरिफिकेशन

UIDAI अधिकारियों ने यह भी बताया कि नए ऐप पर ऑफलाइन सत्यापन की भी सुविधा होगी और दूर-दराज के इलाकों में बिना इंटरनेट के भी पहचान की पुष्टि की जा सकेगी. बैठक के दौरान बताया गया कि नए ऐप से फेस वेरिफिकेशन के माध्यम से ऑफलाइन वेरिफिकेशन या पेपरलेस पहचान के सत्यापन का विकल्प मिल सकेगा.Aadhar Rule Changed

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...