Archive Notice: This article was originally published on 17 मई 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Haryana Weather Update : हरियाणा के मज़म में आज बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बता दे की प्रदेश में आज से गर्मी का कहर देखने को मिलने वाला है। इसी के चलते IMD ने 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

अधिक जानकारी के लिए बता दे की शनिवार से देश में मौसम बदल गया है। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया वैसे-वैसे उमस बढ़ती गई।

बढ़ती गर्मी के साथ पड़ेंगें लू के थपेड़े

राजस्थान की सीमा से लगे हरियाणा के छह जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञानी ने अगले चार से पांच दिनों के लिए लू की स्थिति का पूर्वानुमान लगाया है और अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राजस्थान सीमा के साथ सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ जिलों में लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। 19 मई को गर्मी की लहर हरियाणा के आधे जिलों को कवर करेगी।

मौसम विज्ञानियों ने गर्मी से बचने और जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।

गर्मी की लहर 22 मई तक जारी रहने की संभावना है। शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...