Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
Gold SIlver Price 6 june 2026 ;अगर आज शनिवार को आप सोने चांदी की खरीदारी करना चाहते है तो बता दे की देश में सोने की आज सुबह भी गिरावट दर्ज की गई है।
वहीँ चांदी में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। राष्ट्रीय राजधानी में 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 155870 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। मुंबई में, कीमत 155720 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।
राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 400 रुपये गिरकर 1,59,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,470.79 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अमेरिका-ईरान संघर्ष विराम समझौते को लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है।
पश्चिम एशिया के तनाव ने प्रमुख ब्याज दरों के लंबे समय तक उच्च रहने की आशंका पैदा कर दी है। सोना और चांदी जैसी कीमती धातुओं के लिए यह एक नकारात्मक कारक है।
भारत के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें
सिटी 22 कैरेट सोने की कीमत आज (₹) 24 कैरेट सोने की कीमत आज (₹)
- दिल्ली 142890.155870
- मुंबई 142740.155720
- अहमदाबाद 142790.155770
- चेन्नई 144290.157950
- कोलकाता 142740.155720
- हैदराबाद 142740.155720
- जयपुर 142890.155870
- भोपाल 142790.155770
- लखनऊ 142890.155870
- चंडीगढ़ 142890.155870
चांदी की कीमत
सोने के साथ साथ चांदी में गिरावट भी रुकने का नाम नहीं ले रही है। चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी की कीमत 5,000 रुपये घटकर 2,60,700 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई थी।
