Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
विभाग के टीचर्स के साथ सहायक संचालक स्तर के अधिकारियों तक के वेतन में इजाफा होगा। शिक्षा विभाग में जानकारी दिया कि अधिकारियों के सैलरी में चौथे समयमान वेतनमान संबंधी प्रस्ताव अंतिम रूप से तैयार कर कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा गया है और जैसे ही कैबिनेट से मंजूरी मिलती है वैसे ही सैलरी में बढ़ोतरी का प्रक्रिया शुरू कर दिया जाएगा।
शिक्षा विभाग ने बताया कि 35 साल की सेवा पूरी कर चुके शिक्षक और अन्य कर्मचारियों को भी इसका लाभ दिया जाएगा। लगभग सवा लाख कर्मचारियों को चौथे समय मान वेतनमान का लाभ दिया जाएगा। लंबे समय से टीचर्स कर्मचारी और अधिकारी इसका इंतजार कर रहे थे और अब उनकी सैलरी में जल्द बढ़ोतरी होने वाली है।
स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव कमल सिंह सोलंकी ने बताया कि सभी पात्र शिक्षक हेड मास्टर प्रिंसिपल और अन्य अधिकारियों को चौथा समय मान वेतनमान का लाभ दिया जाएगा। इसे कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा गया है और जैसे कि कैबिनेट की मंजूरी मिलती है सैलरी में बढ़ोतरी हो जाएगी।
प्रिंसिपल शिक्षक और अन्य अधिकारियों की सैलरी में कम से कम 3000 और अधिक से अधिक ₹5000 की बढ़ोतरी होने वाली है। सैलरी में बढ़ोतरी होने से कर्मचारियों को काफी लाभ मिलेगा।
