Archive Notice: This article was originally published on 8 जनवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

गोदारा दोपहर 12 बजे कल्याणसर में 33/11 जीएसएस पर 5 एमवीए के अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर का लोकार्पण करेंगे। इससे किसानों को दिन में विद्युत आपूर्ति हो सकेगी।

दोपहर 1 बजे नापासर के मुख्य बाजार में 9.95 लाख रुपए की लागत से बने शौचालय का लोकार्पण तथा 57 लाख रुपए के सीवर लाइन के कार्यों का शिलान्यास करेंगे। दोपहर 2 बजे 11 लाख रुपए की लागत से बने सांसी समाज के जलहौद तथा दोपहर 2:30 बजे वार्ड 21 में 9.90 लाख रुपए की लागत से बने कुम्हार समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे।

गोदारा 3:15 बजे भार्गव समाज की शमशान भूमि में 4.95 लाख रुपए की लागत से बने टीन शेड तथा मंजिया बेंच तथा यही 94.11 लाख रुपए की लागत से बनी पानी की टंकी का लोकार्पण करेंगे।

खाद्य मंत्री सायं 4 बजे श्रीरामजी कुआं, नारायण महाराज, पूनम चंद ओझा, बाबूलाल साध, खेत्रपाल जी मंदिर तक 87.71 लाख रुपए की लागत से बनी 1.8 किलोमीटर लंबी सड़क का लोकार्पण करेंगे।

सायं 5 बजे चूंगी चौकी के पास 4.50 लाख रुपए की लागत से बने बस स्टैंड का लोकार्पण करेंगे। श्री गोदारा यहां पशु अस्पताल के पास 35.18 लाख तथा स्टेडियम में 35.50 लाख रुपए की लागत से बने दो ट्यूबवेल का लोकार्पण करेंगे।

राजीव गांधी स्टेडियम में 3.50 लाख रुपए की लागत से तैयार सिंथेटिक बैडमिंटन कोर्ट का शिलान्यास करेंगे तथा स्वयं 6 बजे सिंथल से नापासर रेलवे स्टेशन तक एक करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली 3 किलोमीटर लंबी डामर सड़क का शिलान्यास करेंगे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...