Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
बूथ महासंपर्क अभियान का आगाज करने के लिए आज भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन सचिव वी सतीश खन्ना झुंझुनू आए और उन्होंने बूथ महासंपर्क अभियान का आगाज किया। इस अवसर पर वी सतीश खन्ना को उम्मीदों से परे उनको वार्ड नंबर 28 यूको बैंक के पास कुछ वार्ड के लोगों द्वारा विरोध भी झेलना पड़ा। वार्ड 38 के व्यक्ति ने वार्ड में घुसने के लिए बैरियर बनाकर रास्ता रोक दिया और वी सतीश खन्ना सहित भाजपा के किसी भी पदाधिकारी को वार्ड में घुसने नहीं दिया उसका कहना था कि 5 साल तक वार्ड को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा गया वार्ड में कोई सुविधाएं मुहैया नहीं करवाई गई और आज जब वोटों की याद आई है तो यह यहां पर आकर वोटों की राजनीति करते हैं ऐसा वह कतई मंजूर नहीं करेगा। भाजपा के जिला महामंत्री राजेश बाबल व पुरुषोत्तम खजुरिया सहित भाजपा के स्थानीय नेता उस व्यक्ति को समझाते रहे मगर वह अपनी जिद पर अड़ा रहा आखिरकार राष्ट्रीय सह संगठन सचिव वी सतीश खन्ना को वापस लौटना पड़ा। उन्होंने यह कहकर अपना रास्ता मोड़ लिया कि उसको शांत करो मीडिया ने जब भाजपा नेताओं से इस बारे में जानना चाहा तो उन्होंने यह कहकर टाल दिया कि व्यक्ति पागल है। भाजपा के जिला महामंत्री राजेश बाबल ने बताया कि आज इस बुथ संपर्क अभियान की शुरुआत कर भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर दीपावली की शुभकामनाएं भी देंगे और भाजपा के विकास कार्यों की डोर टू डोर जाकर लोगों को जानकारी भी देंगे जिससे कि हर बूथ के ऊपर उनकी पार्टी को मजबूती मिल सके।
