Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
प्रतियोगिता में विजेता खिलाडियों का सम्मान करते मुख्य अतिथि व ग्रामीण सूरजगढ़ [कृष्ण कुमार गाँधी ] भापर के राउप्रावि में आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय 14 वर्षीय छात्र-छात्रा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में युवा खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि काजड़ा सरपंच राजेन्द्र शर्मा ने विजेता खिलाडिय़ों को मैडल पहनाकर सम्मानित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रधानाध्यापिका किरण कौर ने की। सोमवार को प्रतियोगिता में बाधा दौड़ छात्र-छात्रा वर्ग में राउमावि देवरोड़ के दीपेन्द्र व मानसी प्रथम स्थान पर रहे, 400 मीटर रिले दौड़ छात्रा वर्ग में रामावि भुडनपुरा की टीम ने बाजी मारी, 400 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में राउमावि उरीका के रमेश प्रथम स्थान पर रहे वहीं छात्रा वर्ग में राउमावि दुधवा की खुशी प्रथम रही, 600 मीटर दौड़ में राआउमावि जाखोद के जतिन शर्मा प्रथम रहे तो छात्रा वर्ग में दुधवा की खुशी टॉप रही। इस मौके पर नथमल नागवान, धर्मपाल बुडानिया, राजकुमार सैन, बहादुर सिंह सहित ग्रामीणों व स्टॉफ ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया।
