Archive Notice: This article was originally published on 8 दिसम्बर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

इन चरणों के अलावा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग किसी भी पद के लिए अलग से लिखित परीक्षा या स्किल टेस्ट भी करवा सकता है, लेकिन इसकी संभावना बहुत अधिक नहीं है। Cet Update

सीईटी पास करना भर्ती प्रक्रिया का सिर्फ शुरुआती चरण है। सीईटी पास करने के बाद भी सरकारी नौकरी की गारंटी नहीं है, लेकिन यह टेस्ट पास करने वाले उम्मीदवार अपनी स्कोर रैंकिंग के आधार पर नौकरियों की प्रतिस्पर्धा में जरूर शामिल हो गए हैं।

हरियाणा में इस समय करीब 2 लाख 55 हजार सरकरी पद खाली चल रहे हैं। पिछली भाजपा सरकार करीब पौने दो लाख सरकारी नौकरियां प्रदान कर चुकी है और 25 हजार से ज्यादा नौकरियां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दायित्व संभालते ही प्रदान की थी। करीब दो लाख सरकारी नौकरियां दे चुकी भाजपा सरकार ने इन पांच सालों में दो लाख सरकारी नौकरियां और पांच लाख युवाओं को अन्य रोजगार देने का वादा किया था।Cet Update

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...