Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
चंवरा चौफूल्या में उदयपुरवाटी सर्व समाज का कांग्रेस द्वारा सम्मान समारोह व महासम्मेलन कल गुरूवार सुबह सवा ग्यारह बजे से शुरू होगा। ओबीसी प्रकोष्ठ के कांग्रेस प्रदेश महासचिव के के सैनी ने बताया कि चंवरा चौफूल्या में एक सर्व समाज का महासम्मेलन होगा। जिसमें सर्वसमाज के अध्यक्षो, जन प्रतिनिधियो व समाजसेवियों का सम्मान किया जावेगा और अन्य बिन्दुओ को लेकर विचार विर्मश किया जावेगा। महासम्मेलन के मुख्य अतिथि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ.जितेन्द्र सिंह, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक भेालाराम सैनी, काग्रेस प्रदेश महासचिव मंजू सैनी, कुमावत समाज के महामंत्री बालेन्द्र कुमावत , एससी व एसटी के उदयपुरवाटी संयोजक विनोद असवाल, जिला सैनी समाज के महामंत्री राधेशम सैनी व सैनी समाज के जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद सैनी होगें।
