चिड़ावा शहर के खेतड़ी रोड स्थित पावर हाउस के सामने बने ट्यूबवेल के पास लगातार बारिश के कारण धंसी मिट्टी और बने गहरे गड्ढे की समस्या का नगरपालिका प्रशासन ने त्वरित समाधान कर दिया। शिकायत सामने आने के बाद नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) गौतम शर्मा ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद मौके पर मरम्मत कार्य कर गड्ढे को भरवा दिया गया।

बारिश से बढ़ा था हादसे का खतरा

लगातार बारिश के चलते ट्यूबवेल के आसपास की मिट्टी धंस गई थी, जिससे सड़क पर गहरा गड्ढा बन गया। इसके कारण राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना की आशंका बढ़ गई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, पूर्व में भी इस स्थान पर इसी तरह की समस्या सामने आ चुकी थी और स्थायी समाधान नहीं होने के कारण बारिश के दौरान स्थिति फिर गंभीर हो गई।

वार्डवासियों ने उठाई थी समस्या

समस्या की जानकारी मिलने पर वार्डवासी गोपीराम वर्मा, राजेश कुमार, युवा नेता राजेश वर्मा, विनोद जांगिड़, सत्यप्रकाश राव और संजय शर्मा सहित अन्य स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थल का निरीक्षण कर प्रशासन से तत्काल मरम्मत कराने के साथ भविष्य के लिए स्थायी समाधान की मांग की, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

शिकायत के बाद तत्काल हुई कार्रवाई

मामले की जानकारी सार्वजनिक होने के बाद नगरपालिका ईओ गौतम शर्मा ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद नगरपालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर गड्ढे की मरम्मत कर मार्ग को सुरक्षित बना दिया, जिससे आमजन को राहत मिली।

स्थानीय लोगों ने जताया आभार

समस्या के शीघ्र समाधान पर वार्डवासियों ने नगरपालिका प्रशासन, विशेष रूप से ईओ गौतम शर्मा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी जनहित से जुड़े मामलों में इसी प्रकार त्वरित कार्रवाई होती रहेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...