Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
Heavy Rain Alert : राजस्थान हरियाणा के कई इलाकों में आज दोपहर को एक बार फिर से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।
बता दे की शुक्रवार को मौसम के इस बदलाव से जैसलमेर, अजमेर, नागौर, सीकर, कुचामन-डीडवाना और जालोर सहित कई जिलों में बारिश हुई। जैसलमेर में ओले भी गिरे।
राजस्थान के चूरू और हरियाणा के सिरसा जिले में में धूल गुबार छा गया। बारिश-ओले गिरने से तापमान में गिरावट आई।
बता दे की हरियाणा के सिरसा फतेहाबाद और हिसार जिले में आज सुबह से रुक रुक कर मौसम का कहर जारी है।
डीडवाना-कुचामन में सुबह 5:30 से 6:00 बजे के बीच तेज बारिश हुई। बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। जालोर में सुबह बादल छाए और रुक-रुक कर बारिश हुई।
हवा और बरसात के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे फिलहाल लू का असर खत्म हो गया है।
सीकर के पलसाना एरिया में शुक्रवार सुबह करीब 10 मिनट तक तेज बारिश हुई। खेत में तैयार फसलों को भारी नुकसान की आशंका है। बीकानेर में मंडी में अनाज भीगा
राजस्थान के इन जिलों में अलर्ट
राजस्थान में लोगों को 10 अप्रैल तक गर्मी से राहत मिलने वाली है। वहीँ कल दोपहर से राज्य के कई हिस्सों में जोरदार बारिश का दौर जारी है।
जिससे किसानों के चेहरों पर चिंता साफ दिखाई दे रही है। राज्य में बैक-टू-बैक पश्चिमी विक्षोभ के कारण, बारिश, आंधी, ओलावृष्टि का चक्र 7-8 अप्रैल तक जारी रहेगा।
एक्टिव हुआ नया सिस्टम
अप्रैल की पहले हफ्ते गुरुवार से सक्रिय हो गई। इसके प्रभाव से श्री गंगानगर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, बाड़मेर और बीकानेर के क्षेत्रों में मौसम बदल गया। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और राज्य के अन्य हिस्सों में भारी बारिश हुई।
हरियाणा के इन जिलों में अलर्ट
3 व 4 अप्रैल को भी प्रदेश के अधिकतर हिस्सों के बीच वर्षा होने की संभावना है।
प्रदेश के जिले पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
जबकि सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, पानीपत और करनाल में येलो अलर्ट जारी किया है।
