Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
जिले में प्रथम जिला स्तरीय अमृता हाट मेले का आयोजन 18 जनवरी से 22 जनवरी 2019 तक जिला सैनिक विश्राम गृह परिसर, नया बस स्टैण्ड के पास चूरू में किया जायेगा। जिला कलक्टर संदेश नायक ने मेले की तैयारियों एवं मेले के सफल आयोजन को लेकर नगर परिषद, जिला उद्योग केन्द्र, पुलिस प्रशासन, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश प्रदान किये है। महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक संजय कुमार ने बताया कि मेले में कुल 50 स्टॉल लगाई जायेगी जिनमें राज्य भर से सर्वश्रेष्ठ उत्पादों वाले महिला स्वयं सहायता समूह भाग लेंगे। इस प्रकाश यह शत-प्रतिशत महिलाओं द्वारा संचालित होगा।
