Archive Notice: This article was originally published on 31 दिसम्बर 2018.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

महिला थाना में आयोजित सम्मान समारोह में एएसआई महावीर सिंह बीका का सम्मान करते एएसपी अनिल चौहान ने कहा कि पुलिस विभाग में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों का सम्मान होता है। प्रत्येक पुलिसकर्मी कर्तव्यनिष्ठा से विभाग में कार्य करें। जिससे उसको सम्मान का हक हर जगह मिले। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व एएसआई नाहर सिंह ने की। कार्यक्रम में डीएसपी महेन्द्र पारीक ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में महिला थानाधिकारी विष्णु खत्री, सदर थानाधिकारी पृथ्वीपाल सिंह, यातायात प्रभारी शिवभगवान सिसोदिया, महिला थाना के एएसआई राजेन्द्र सिंह चारण, सदर थाना के एएसआई ईश्वर सिंह व महिला थाना के समस्त स्टॉफ ने महावीर सिंह बीका का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में कपिल सिंह बीका आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...