Archive Notice: This article was originally published on 17 अक्टूबर 2018.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हाजी मकबूल मण्डेलिया एवं प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के सदस्य रफीक मण्डेलिया ने मंगलवार सांय शहर के बहादुर चौक, भाईजी चौक तथा रामजस कुआं के पास कांग्रेस के मेरा बूथ मेरा गौरव अभियान के तहत मंगलवार सांय बहादुर चौक, भाईजी चौक तथा रामजस कुआं के पास तीन विशाल जन सभाओं को सम्बोधित किया। पूर्व विधायक मण्डेलिया ने कहा कि कांग्रेस 36 कोम की पार्टी है सबको साथ लेकर चलती है। मण्डेलिया ने बताया कि मैने अपने कार्यकाल में शहर के गन्दे व बरसाती पानी के निकास के लिए ड्रेनेज सीवरेज योजना स्वीकृत करवाई। इस योजना को चार साल पहले ही पूरा हो जाना चाहिए था। लेकिन भाजपा सरकार के प्रभावशाली पंचायतराज मंत्री ने राजनीतिक दुर्भावना में पडकर आज तक पूरा नहीं होने दिया है। कांग्रेस सरकार ने लडकियों के लिए कन्या महाविद्यालय खुलवाया तो उसे भी बंद करवा दिया। जिला मुख्यालय पर चिकित्सा व्यवस्थाओं में सुधार कर भरतीया अस्पताल को ए ग्रेड घोषित करवाया। सौ बेड के जनाना अस्पताल का षिलान्यास तब के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया था। पंचायतराज मंत्री ने चूरू विधानसभा क्षेत्र में एक भी ठोस विकास कार्य नहीं करवाया। कांग्रेस सरकार द्वारा स्वीकृत विकास कार्यो को या तो पूरा नहीं होने दिया या उदघाटन करके झूठी वाहवाही लुटने का प्रयास किया। कांग्रेस नेता रफीक मण्डेलिया ने कहा कि भाजपा की केन्द्र व राज्य की सरकार पूरी तरह विफल हो गई है। मंहगाई की मार से जनता बूरी तरह त्रस्त है अब देश की जनता कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। रफीक ने कहा कि हाजी मकबूल मण्डेलिया ने अपने पिछले कार्यकाल में शिक्षा स्वास्थय व शकुन का वायदा किया था उसको तहेदिल से पूरा करने का प्रयास किया। रफीक ने भाजपा मंत्री को आडे हाथो लेते हुए कहा कि पांच बार विधायक रहते हुए भी जब विकास नहीं किया तो अब किस मुंह से वोट मांग रहे है। रफीक ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में लहर चल रही है आने वाली सरकार कांग्रेस की होगी, जनता को इस बार चूरू विधानसभा क्षेत्र को भाजपा मुक्त कर देना चाहिए। इससे पूर्व शहर के विभिन्न वार्डो में प्रदेष कांग्रेस उपाध्यक्ष हाजी मकबूल मण्डेलिया व कांग्रेस नेता रफीक मण्डेलिया सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का माल्यार्पण व साफा पहनाकर भावपूर्ण स्वागत किया गया। कांग्रेस नेता रफीक मण्डेलिया ने जनसभाओं के पश्चात शहर में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर दुर्गा पूजा व रामलीलाओं के आयोजनों में भी भाग लिया।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...