Archive Notice: This article was originally published on 12 नवम्बर 2018.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

कांग्रेस के मेरा बूथ मेरा गौरव अभियान के तहत चूरू शहर के 45 वार्डो की बूथ कमेटियो के दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का समापन सोमवार को जैन गेस्ट हाउस में प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के सदस्य रफीक मण्डेलिया ने किया। कांग्रेस नेता रफीक मण्डेलिया ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में सामाजिक समरसता व आपसी सदभाव का उदाहरण प्रस्तुत करे। रफीक ने कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाती है लेकिन कार्यकर्ताओ को बहुत ही सजग रहकर जनता से सीधा संवाद रखना है। मण्डेलिया ने कहा कि बूथ कमेटियो को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए घर-घर जाकर कांग्रेस की उपलब्धियो और भाजपा की नाकामियो से अवगत करवाना है। कार्यकर्ता निष्पक्ष रूप से अधिकाधिक मतदान करवाने में सफल रहे तो कांग्रेस को जीतने से कोई नहीं रोक सकता है। उन्होने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता चूरू विधानसभा क्षेत्र को भाजपा मुक्त करने का सकल्प ले। इस अवसर पर शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अबरार खान, आदूराम न्यौल, मोहम्मद हुसैन निर्वाण, किषनाराम बाबल, लालचन्द सैनी, रामेष्वर प्रजापति, सन्तोष मासूम, लीलाधर चुलेट, नरेन्द्र सैनी, कालूराम महर्षि, जाफर खान जोईया, बाबू खां मंत्री, अली मोहम्मद भाटी, चन्द्रप्रकाष सैनी, रामचन्द्र सुण्डा, किषोर धान्धू, रामेष्वर नायक, सत्यनारायण बाकोलिया, हबीब बिसायती, शिव कुमार शर्मा, मनीष सैनी, अमित शर्मा, कपिल भाटी, कैलाश गोयनका सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान विभिन्न वार्डो के सैकडो भाजपा कार्यकर्ताओ ने अपनी पार्टी छोडकर कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की जिनका स्वागत माल्यार्पण व दुप्पटा भेट कर के कांग्रेस नेता रफीक मण्डेलिया ने किया। इसके अलावा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हाजी मकबूल मण्डेलिया ने करीब आधा दर्जन गांवो में जनसम्पर्क किया। मण्डेलिया ने ग्रामीणो को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार ने आज तक जनता को परेशान करने के अलावा कोई काम नहीं किया है। मण्डेलिया ने कहा कि आगामी चुनाव भाजपा के झूठ व कांग्रेस की सच्चाई के बीच है, सिर्फ कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो सभी 36 कोमो के साथ मिलकर चलती है। देश व प्रदेश में आज तक जो भी विकास कार्य हुए है सब कांग्रेस की देन है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...