Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
जीके माल में श्रद्धांजलि सभा में भगवान अग्रसेन के गौरवशाली वंशज आईआईटीप्रो. जीडी अग्रवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर समाज के लोगों ने श्रद्धांजली दी। जिला अग्रवाल समाज के जिला अध्यक्ष रघुनाथ खेमका ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि गंगा एक्ट पारित कराने के मुद्दे पर 111 दिन से अनशन पर बैठे रहे । मोदी सरकार ने पत्र का जवाब तक नहीं दिया ,सरकार की हटधर्मी के कारण 86 साल के अग्रवाल का मंगलवार को निधन हो गया । अग्रवाल संत स्वामी सनन्द के नाम से विख्यात गंगा पुत्र का परम पुण्यदायनी मां गंगा को निर्मल करने का बलिदान व्यर्थ न जाये तभी होगी दिव्या आत्मा को सच्ची श्रद्धांजलि । सभा में यह प्रस्ताव पारित किया गया की ऐसे गंगा पुत्र को किसी राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया जाये ।सभा में प्रेम बगडिय़ा , प्रदीप सारोठिया, जुगल क्याल , संजय सिंघानिया, ग्यारसीलाल बगडिय़ा, मुकेश गोयनका, पवन खेमका, सुरेश अग्रवाल व् कपिल अदि शामिल थे।
