Archive Notice: This article was originally published on 29 अक्टूबर 2018.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

जिला मुख्यालय चूरू पर भारतीय सेना द्वारा पहली बार गौरव सेनानी रैली का आयोजन किया गया। आयोजन में सेना के बैंड द्वारा देश भक्ति के गानों की धुन पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। गौरव सेनानी रैली के दौरान सैनिकों द्वारा भांगड़ा नृत्य के साथ ही पैराग्लाइडिंग की रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई और साहसिक पैराग्लाइडिंग का प्रदर्शन कर दर्शकों को खूब लुभाया। करीब 3500 भूतपूर्व सैनिकों, विरांगनाओं और वीर नारियों के बीच आयोजित इस मनमोहक कार्यक्रम में सेना के अधिकारियों द्वारा जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में 35 वीर नारियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सेना के कर्नल अनुभव राजपूत ने बताया कि गौरव सेनानी रैली का आयोजन सेना की चेतक कोर्प द्वारा किया गया है जिसमें सेना के सभी प्रकोष्ठ अपनी सेवाएं देने के लिए उपस्थित हुए हैं।
यहां एक ही जगह पर भूतपूर्व सैनिकों की सभी समस्याओं के साथ साथ विरांगनाओं और वीर नारियों से जुड़ी हुई सभी दिक्कतों का तुरंत समाधान किया जाएगा। अभी तक करीब 200 पेंशन के केसों को सॉल्व किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इस रैली के दौरान पेंशन, मेडिकल कैंप, सीजीएचएस की सारी सुविधाएं प्रदान की जा रही है। गौरव सेनानी रैली के रंगारंग कार्यक्रम में चूरू के जिला कलेक्टर मुक्तानंद अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक राम र्मूति जोशी का भी सेना के अधिकारियों द्वारा सम्मान किया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में जिला प्रशासन का भरपूर सहयोग मिला है जिसके लिए सेना आभार प्रकट करती है। जिला कलेक्टर मुक्तानंद अग्रवाल ने भूतपूर्व सैनिकों और वीर नारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सेना के ऎसे सामाजिक उपयोगी कार्यक्रमों एवं रैलियों से सेना के प्रति आम नागरिक और पूर्व सैनिकों का विश्वास और अधिक मजबूत होता है। सेना के ऎसे कार्यक्रमों से आम लोगों में देशभक्ति के जज्बे को मजबूती मिलती है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...