Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
खेल स्टेडियम में 69वी जिला स्तरीय ओपन बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । प्रतियोगिता का शुभारम्भ पंचायती राजमंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ के कर कमलों के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के शुभारम्भ पर राठौड़ ने प्रतियोगियों को खेल को खेल की भावना से खेलने का आव्हान किया। इस प्रतियोगिता में चूरू जिले के चौदह टीमे भाग ले रही है। और बालिका वर्ग में चार टीमे हिस्सा ले रही है। खेल के आयोजन सचिव महेन्द्र चौबे ने बताया कि यह प्रतियोगिता दो दिन तक चलेगी। आयोजन समिति के सदस्य माणक चन्द्र सैनी, आशोक, श्रवण भाटी सन्तोष चांगल आयुष चौबे, भगवान दास सातडे वाला, चंदनमल सारस्वत, महेन्द्र द्वारा अतिथि का स्वागत किया।
