Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
जिले में 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान के अन्तर्गत 2 अक्टूबर 2018 को सायं 7 बजे जैन श्वेताम्बर उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में स्वच्छता सांस्कृतिक एक शाम स्वच्छता के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिला परियोजना समन्वयक श्यामलाल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़, अध्यक्ष जिला कलक्टर मुक्तानंद अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि जिला प्रमुख हरलाल सहारण एवं प्रधान पंचायत समिति चूरू ज्योति कंवर होंगे। कार्यक्रम में नामचीन कलाकारों द्वारा अपनी प्रस्तुतियां दी जायेगी। कलाकार आमीर बियानी एण्ड पार्टी, मांगणियार थार लोक कलाकार, विजय लक्ष्मी शर्मा एवं सुरेश सैनी द्वारा अपनी प्रस्तुतियां दी जायेगी।
