Archive Notice: This article was originally published on 19 नवम्बर 2018.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

चूरू विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रफीक मण्डेलिया ने मुख्य मार्गो से होते हुए हजारो समर्थको के साथ विशाल जुलुस निकालकर निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन प्रस्तुत किया। कांग्रेस प्रत्याशी रफीक मण्डेलिया ने पंखा रोड पर विशाल जनसभा आयोजित कर हजारो लोगो की रैली के साथ कलेकट्रेट पहुचे समर्थको में भारी जोश देखा गया। हजारो युवक डीजे पर नाचते गाते चल रहे थे, विभिन्न स्थानो पर समर्थको द्वारा आतिशबाजी करने के साथ ही मिठाई भी खिलाई गई। शहर में दो-तीन दशको में इतनी विशाल रैली नहीं देखी। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हाजी मकबूल मण्डेलिया, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष भंवरलाल पुजारी, पूर्व मंत्री हमीदा बेगम, प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रेहाना रियाज, पूर्व सभापति गोविन्द महनसरिया, पूर्व प्रधान रणजीत सातडा, वरिष्ठ नेता आदूराम न्यौल, बाबू खान मंत्री, हुसना बानो, कालूराम महर्षि, सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे। नामांकन रैली से पूर्व पारखो के नोहरे में सम्पन्न हुई सभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी रफीक मण्डेलिया ने कहा कि मै सता के लिए नहीं सेवा के लिए राजनीति में आया हूं। चूरू की जनता ने हमे जो प्यार व समर्थन दिया है इसको हम कभी नहीं भुलते है। रफीक ने कहा कि बहुत ही दुख हो रहा है कि भाजपा के प्रत्याशी और प्रभावशाली मंत्री होने के बावजुद राजेन्द्र राठौड ने क्षेत्र के विकास के लिए कुछ भी नही किया। भाजपा की नीचे से लेकर उपर तक सता है इसके बाद भी एक भी समस्या का समाधान नहीं कर पाये है। ऐसे नक्कारा जनप्रतिनिधि जनता पर बोझ है। जनता को विकास, शान्ति, सदभाव के लिए कांग्रेस को समर्थन देना चाहिए। उन्होने कहा कि कांग्रेस 36 कोम की पार्टी है और सभी का समान दृष्टि से विकास किया जायेगा। रफीक ने कहा कि क्षेत्र में बडे उद्योग लगाकर बेरोजगारी की समस्या का समाधान किया जायेगा। सभा के दौरान मेघवाल समाज के जिलाध्यक्ष रामप्रताप कांटिवाल, बजरंग कजाड आदि सैकडो लोगो ने भाजपा की सदस्यता छोडकर कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। सभा का संचालन लीलाधर चुलेट ने किया।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...