Archive Notice: This article was originally published on 27 अक्टूबर 2018.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

भारतीय सेना की ओर से 29 अक्टूबर को पुलिस लाईन चूरू में गौरव सेनानी रैली की तैयारियां जोराें पर है। रैली का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों, सैनिकों की विधवाएं, वीरांगनाओं व विकलांग सैनिकों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करना है। रैली में भाग लेने वाले सभी लोगों को नई नीतियां व रोजगार अवसरों के बारे में जागरुक किया जायेगा। रैली में पहुंचने के लिए जिलेभर में पॉइंट बनाकर बसों की व्यवस्था की गई है। सभी पूर्व सैनिकों, सैनिकों की विधवाएं, वीरांगनाओं व विकलांग सैनिकों को रैली के दौरान दीपावली के उपलक्ष में मिठाईयां वितरण की जायेगी। रैली के दौरान चिकित्सा शिविर व भोजन की व्यवस्था निःशुल्क रहेगी। रैली आयोजन को सफल बनाने के लिए पुलिस लाईन में सफाई अभियान भी चलाया गया, जिसमें भारतीय सेना के साथ – साथ पुलिस के जवानों ने भी सफाई कार्यक्रम में भाग लिया। गौरव सैनानी रैली के दौरान चिकित्सा शिविर, दंत चिकित्सा शिविर, पेंशन अनियमितताएं, इसीएचएस अनियमितता, कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी तथा रैली स्थल पर कैंटीन सुविधा होंगे। इसके अलावा साहसिक व रोमांचकारी सैन्य प्रदर्शन किया जायेगा।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...