Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
दो दिन पहले सूरत जाते समय झुंझुनूं निवास जिस महिला ने कीमती फोन रेलवे स्टेशन पर गंवा दिया था उसे एक दिन बाद ही खोये फोन के साथ खोई खुशी भी वापस मिल गई। यह संभव हुआ रेलवे पुलिस चौकी पर तैनात उप निरीक्षक रमेश कुमार की सक्रियता के चलते। बुुधवार को चौकी प्रभारी ने झुंझुनूं निवासी महिला मंजु के परिजन को उनका खोया मोबाइल वापस सौंपा। उन्होंने बताया कि गत 20 नवंबर को चौकी पर नियुक्त जयसिंह को एक मोबाइल रेलवे स्टेशन चुरू के प्लेटफॉर्म पर रात्रि गश्त के दौरान एफओबी के नीचे मिला था। पूछताछ करने पर भी उसके मालिक का पता नहीं चला तो उन्होंने उक्त मोबाइल में आए हुये मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। तब जाकर पता लगा कि उक्त मोबाइल महिला यात्री मंजु देवी पत्नी विनोद, निवासी बिसाउ का है। जिसे पुलिसकर्मियों की सक्रियता से फोन वापस मिल गया। मंजु ने फोन मिलने के बाद चौकी कर्मियों को धन्यवाद दिया।
