Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
जिले के चांद कोठी में सोमवार को केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी हेलीकॉप्टर से पहुंचे। जहां पर नितिन गडकरी ने सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी पूर्व सांसद राम सिंह कस्वां के समर्थन में वोट मांगे। नितिन गडकरी ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचारियों की पार्टी है और विकास के नाम पर इन्होंने देश में कुछ किया नहीं है। भारतीय जनता पार्टी ने विकास और स्वाभिमान के दम पर दुनिया में भारत की साख बढ़ाई है। इसलिए आप सभी अपने मत का उपयोग सोच समझ कर करें दुनिया के सबसे बड़े संगठन भारतीय जनता पार्टी को मत देकर वसुंधरा को मुख्यमंत्री बनाए व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करें। रामसिंह के समर्थन में प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी यहां पर बड़ी सभा आयोजित कर चुकी है और अब कस्वां का मुकाबला अन्तराष्र्टिय खिलाड़ी कांग्रेस प्रत्याशी कृष्ण पूनिया से है सभा में पुरुषों के साथ महिलाएं भी बड़ी संख्या में पहुंची।
