Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. चंद्रभान झुंझुनूं जिले के तीन दिवसीय दौरे पर मंगलवार से रहेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव रामनिवास भालोठिया ने बताया कि पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मंगलवार को प्रात: हनुमानपुरा ग्राम में किसानों के मसीहा सरदार हरलालसिंह की 119वीं जयंती पर आयोजित किसान सभा में भाग लेंगे। वहीं 12 बजे जिला मुख्यालय स्थित वीरवर झुंझारसिंह स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद 3 से 5 बजे तक सर्किट हाऊस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। वहीं सांय पांच बजे से 6 बजे तक दो निजी कार्यक्रमों में भाग लेकर सात बजे जमुना रिसोर्ट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीतिक चर्चा करेंगे।
