Archive Notice: This article was originally published on 14 दिसम्बर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

हिसार के आदमपुर के न्योलीवाला गांव के रहने वाले रैपर प्रवीण ढांडा की यह एल्बम हाल में रिलीज हुई है। रिलीज होते ही एल्बम विवादों में घिरती नजर आ रही है।

रैपर ने भगवाधारी बाबाओं को मारने-पीटने को कहा

सोशल मीडिया पर हरियाणवी रैपर के पक्ष और विरोध में लोग खड़े हो रहे हैं। इस एल्बम में रैपर ने भगवाधारी बाबाओं को मारने-पीटने और बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का नाम लिए बिना उनका फोटो एल्बम में लगाकर ‘साले’ कहा है, जिस पर विवाद खड़ा हो रहा है।
साध्वी देवा ठाकुर ने आपत्ति जताई

लोगों ने सोशल मीडिया पर भी हरियाणवी रैपर को निशाने पर लिया है। साध्वी देवा ठाकुर ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि तू साधु-संतों को पीट नहीं सकता। मगर, अब तेरे पिटने का टाइम आ गया है। 2 महीने लग जाओ, 6 महीने लग जाओ, पिटेगा जरूर। अगर मेरी जैसी के हाथ लग गया, तो पक्का पिटेगा। वहीं, रैपर के सपोर्ट में भी कुछ लोग खड़े हो रहे हैं।

किसान परिवार से रखता है नाता

प्रवीण के माता-पिता सरकारी स्कूल में टीचर हैं। उनका छोटा भाई हिसार में ही पढ़ाई कर रहा है। पत्नी आशा सहारण डिस्कस थ्रो में नेशनल चैंपियन रह चुकी हैं। 8 साल पहले ग्रेजुएशन करने के बाद पेरेंट्स ने प्रवीण ढांडा को ऑस्ट्रेलिया भेज दिया था।

4 दिन में गाने पर 22 लाख व्यूज

“भगवा रंग जो मेरे राम ने नहीं पहरा होंदा, भगवान की कसम मैं फेक बाबे बहुत कूटता। बना बना पर्ची ये लावै साले अर्जी, प्राइवेट जेट लेके जावै जदे मर्जी”…। ​​​​​​प्रवीण ढांडा की एल्बम ‘वोमिट ऑन पेपर’ पर 4 दिन में 21,52,987 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। गाने के डिस्क्रिप्शन में लिखा है…पेश है एल्बम कोहराम का नौवां ट्रैक, वोमिट ऑन पेपर। यह गाना वास्तविकताओं पर आधारित है। भ्रष्टाचार, झूठे संतों, टूटी हुई शिक्षा और उस दर्द को उजागर करता है, जिसे समाज चुपचाप सहता है।

दे चुके है कई सुपरहिट गाने

ढांडा न्योलीवाला दमदार लिरिक्स और मॉडर्न रैप के मिश्रण के लिए जाने जाते हैं। उनके गाने अक्सर लोगों को अपनी और आकर्षित करते है। उनकी कलम में कुछ ऐसी बात है कि रिलीज होते है सोशल मिडिया पर चा जाते है। अक्सर नए नए वर्जन से लोगों को अपना दीवाना बना रहे है। बता दे कि उनके गानों में ‘छोरा बाबा का’, ‘अप टू यू’, ‘रशियन बंदना’ आदि शामिल हैं, जो युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। हरियाणवी संगीत इंडस्ट्री में अन्य सिंगरों के साथ उनके विवाद भी रहे हैं और कुछ गानों पर बैन भी लगा, लेकिन उनके गानों व्यूज आने कम नहीं हुए।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...