Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
Currency Printing Cost: पैसों की जरूरत हर व्यक्ति को पड़ता है। आपने ₹500 के नोट से लेकर ₹1 के सिक्के तक को देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन Currency को छापने में कितना खर्च आता होगा। आपको जानकर हैरानी होगी की करेंसी को छापने में अधिक खर्च नहीं आता है।
1 rs के सिक्के को छापने में कितना आता है खर्च
1rs का सिक्का बनाने के लिए काफी मेहनत लगती है। बता दे कि इसे बनाने के लिए स्टेनलेस स्टील से बनता है। इसका डायमीटर 21.93 mm, मोटाई 1.45 mm और वजन 3.76g होता है। हैरानी कि बात ये है कि इससे बड़ा नोट बनाने में पैसा काम खर्च करना पड़ता है। उदाहरण के लिए समझाएं तो ₹2 का सिक्का ₹1.28 में, ₹5 का सिक्का ₹3.69 में और ₹10 का सिक्का ₹5.54 में बनता है।
कैसे तैयार होते है सिक्के
जानकारी के अनुसार बता दे कि इन्हें मुंबई और हैदराबाद स्थित गवर्नमेंट मिंट में तैयार किया जाता है। वहीँ जो डाटा इन सिक्कों के लागत का बताया जा रहा है वह 7 साल पुराना है। अब अनुमान लगाया जा रहा है कि इनकी लागत और अधिक महंगाई के चलते लागत और बढ़ गई होगी।
कितना आता है सिक्कों को छापने में खर्च
₹1 ₹1.11
₹2 ₹1.28
₹5 ₹3.69
₹10 ₹5.54
आपको जानकारी के लिए बता दे कि सिक्के के मुकाबले नोट छापने में कम खर्च आता है। सिक्के तो भारत सरकार बनाती है, लेकिन ₹2 से लेकर ₹500 तक के नोट छापने की जिम्मेदारी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की है।इसके लिए RBI अपनी सहायक कंपनी ‘भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण प्राइवेट लिमिटेड’ के जरिए दो करेंसी प्रेस चलाता है।
₹10 ₹0.96
₹100 ₹1.77
₹200 ₹2.37
₹500 ₹2.29
₹2000 ₹4
