Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव नई ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उत्तर प्रदेश के बड़ौत से नई ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया. केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह मौजूद रहे. इसके साथ ही क्षेत्र में कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन भी किया जाएगा. इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली से शामली वाले सेक्शन को जल्द ही डबल किया जाएगा.New Railway Track
दिल्ली से शामली वाले सेक्शन को डबल किया जाएगा
जानकारी के लिए बता दे कि इस दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि दिल्ली-शामली-सहारनपुर रूट गन्ने का एक बड़ा हब है और किसानों और छात्रों की ज्यादा मांग के कारण, प्रधानमंत्री मोदी ने इसमें बड़े अपग्रेड किए हैं. इन अपग्रेड के पूरा होने के साथ, आज दो ट्रेन सर्विस शुरू की गई हैं, जो दिल्ली को शामली से जोड़ती हैं. इस रूट को डबल करने का काम होना है और जल्द ही दिल्ली से शामली वाले सेक्शन को डबल किया जाएगा. नए क्रॉसिंग रूट और लूप लाइन बनाई जाएगी, जिससे यह रूट एक तरह से मेन लाइन बन जाए.New Railway Track
