Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
Phone Safety Tips: आज के समय में स्मार्टफोन लोगों के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। बैंक से लेकर ऑफिस तक का काम लोग स्मार्टफोन के जरिए करते हैं लेकिन कई बार स्मार्टफोन से जुड़ी छोटी सी गलती आपको मुश्किलों में फंसा देती है।
मोबाइल फोन से जुड़ी गलतियां पहुंचा देगी जेल
कई बार मोबाइल फोन से जुड़ी छोटी सी गलती कानूनी पचड़े में फंसा देती है। कई बार लोग मजाक में किसी की भेजे गए कंटेंट को सेव कर लेते हैं लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं होता है कि कुछ फोटो वीडियो या ऐप्प उन्हें कितने बड़े मुश्किलों में फंसा सकती है।
साइबर सेल के द्वारा मोबाइल डाटा को एक मजबूत सबूत माना जाता है। मोबाइल में अगर कोई गैरकानूनी कंटेंट मिलता है तो शिकायत के बिना ही कार्रवाई की जाएगी इसलिए जानना जरूरी है कि मोबाइल में क्या रखना सही है और क्या गलत।
गैर कानूनी कंटेंट पहुंचा देगा जेल
फोन में सबसे ज्यादा खतरा गैर कानूनी डिजिटल कंटेंट से होता है।अगर आपके मोबाइल फोन में किसी का आपत्तिजनक फोटो वीडियो या बच्चों से जुड़ा अश्लील कंटेंट है या फिर किसी अवैध हथियार या ड्रग्स की जानकारी अपने अपने मोबाइल में रखी है तो आपको तुरंत जेल जाना पड़ेगा।
ऐसे कंटेंट को डाउनलोड करना या से करना या किसी को भेजना अपराध माना जाता है। आप अगर मोबाइल से ऐसे ऐप को डिलीट करते हैं तो पुलिस डिलीटेड डाटा भी निकाल लेती है। अगर आपके मोबाइल फोन में ऐसा कुछ है तो तुरंत डिलीट कर दीजिए।
