Archive Notice: This article was originally published on 26 जनवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

सीकर जिले में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में नगरीय स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने ध्वजारोहण किया।

डॉ मंजू यादव को उपखंड स्तर पर सम्मान

इसी क्रम में उपखंड स्तरीय सम्मान समारोह में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ पलसाना की सहायक जिला कमिश्नर (गाइड) एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय किशनपुरा की प्रिंसिपल डॉ मंजू यादव को सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट उपलब्धि का मिला सम्मान

डॉ मंजू यादव को राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड आंदोलन के माध्यम से गाइडिंग में
सीकर जिले के साथ-साथ पूरे राजस्थान का नेतृत्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने पर यह सम्मान प्रदान किया गया।

दांतारामगढ़ में आयोजित हुआ समारोह

सोमवार को दांतारामगढ़ के अहीरोंकाबास खेल मैदान में आयोजित उपखंड स्तरीय समारोह में
उपखंड अधिकारी मोनिका सामोर,
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र सिंह,
अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हेमाराम
एवं अन्य अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर डॉ मंजू यादव को सम्मानित किया।

स्काउट-गाइड परिवार ने दी बधाई

डॉ मंजू यादव के सम्मानित होने पर
राज्य संगठन आयुक्त (गाइड) सुयश लोढा,
सहायक राज्य संगठन आयुक्त (गाइड) नीता शर्मा,
जिला संगठन आयुक्त झुंझुनूं (गाइड) प्रियंका खीचड़,
सीबीईईओ पलसाना शर्मिला आडा,
एसीबीईईओ व जिला आयुक्त प्रभारी इंदू कला महला,
प्रभारी कमिश्नर (स्काउट) राजेंद्र कुमार मीणा,
पूर्व प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर बनवारी लाल कुमावत,
सचिव पवन कुमार शर्मा, गाइडर कविता शर्मा, राघव शर्मा
सहित स्थानीय संघ पलसाना के संपूर्ण स्काउट-गाइड परिवार ने खुशी व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...