Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
हर बार नवलगढ़ विधायक डॉ राजकुमार शर्मा के जन्मदिन पर रक्तदान शिविरों का आयोजन होता है। लेकिन इस बार आचार संहिता लगने तथा चुनावी माहौल होने के कारण उनका जन्मदिन उनके समर्थकों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सादगी के साथ, लेकिन सामाजिक सरोकार निभाते हुए शर्मा का जन्मदिन मनाया। झुंझुनूं जिला मुख्यालय पर जिला परिषद सदस्य एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश सुंडा, युवा विकास मंच के अध्यक्ष मनोज मील, पार्षद मनोज सैनी, पार्षद प्रतिनिधि मनोहर बाकोलिया, युवा कार्यकर्ता संजय पारीक तथा पूर्व पार्षद दिलीप डिग्रवाल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने शहर की श्री गोपाल गौशाला में जाकर गायों की सेवा की। इस मौके पर गायों को ना केवल हरा चारा खिलाया गया। बल्कि गुड़ आदि खिलाकर भी उनकी सेवा की और डॉ शर्मा की दीर्घायु की कामना की। सुंडा ने बताया कि इस बार चुनावों के चलते रक्तदान शिविर आयोजित नहीं किए जा रहे है। लेकिन दिसंबर के अंतिम सप्ताह या फिर जनवरी के पहले सप्ताह में इन शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 20 से 25 हजार यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखने की मंशा है। इस मौके नीरज शर्मा, प्रदीप अग्रवाल, नारायण पुरोहित आदि मौजूद थे।
