Archive Notice: This article was originally published on 27 दिसम्बर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

आखिर एक दिन दुल्हन का सब्र जवाब दे गया। उसने विरोध किया तो पति और जेठानी ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। फिर दहेज की मांग करनी शुरू कर दी और आखिरकार मारपीट कर घर से निकाल दिया।

महिला ने लगाया ये आरोप

अधिक जानकारी के लिए बता दे की ये आरोप महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए खुद लगाए। उसकी शिकायत पर पुलिस ने पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र की है। 30 वर्षीय पीड़ित महिला ने अपने पति पर उसकी भाभी से अवैध संबंध रखने और दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता ने बताया कि उसका निकाह 13 जुलाई 2025 को बांसगांव थाना क्षेत्र के एक युवक से हुआ था। पति अहमदाबाद में एक निजी कंपनी में कार्यरत है। निकाह के अगले दिन ही वह विदा होकर अहमदाबाद चली गई, जहां दावते वलीमा हुआ। सhttps://www.easyhindityping.com/english-to-marathi-translationसुराल पहुंचने के बाद सुहागरात के दिन वह पूरी रात पति का इंतजार करती रही लेकिन पति कमरे में नहीं आया। सुबह देखा कि पति जेठानी के कमरे से निकल रहे थे। हर रात यही क्रम चलता रहा।

जब उसने इसका विरोध किया तो पति और जेठानी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि पैसे देने से इनकार करने पर ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। किसी तरह लोगों से मदद लेकर वह गोरखपुर स्थित मायके पहुंची और 21 अक्तूबर से यहीं रह रही है।

पीड़िता के आरोप के बाद मामला दर्ज

बाद में पीड़िता के माता-पिता अहमदाबाद गए तो उन्हें घर से भगा दिया गया। बेलीपार थाना प्रभारी विशाल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...