Archive Notice: This article was originally published on 2 मई 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Jabalpur Cruise Accident Photos : पिछले 19 घंटों से दुनिया भर में एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। जिसने भारत के साथ साथ पुनि दुनिया की आँखें नम कर दी है।

बता दे की इस तस्वीर में माँ की ममता और पुरे भरोसे ने देश के लोगों को बिच रस्ते पर रुकने को मजबूर कर दिया है।

बता दे की जैकेट होने के बावजूद जहां माँ अपनी जिंदगी बचा सकती थी। लेकिन उसे खुद से ज्यादा अपने बेटे की फ़िक्र थी।

लेकिन कुदरत के इस कहर के सामने उसकी कोशिश विफल रही। जहाँ इस इस हादसे ने पुरे सिस्टम की पोल खोल के रख दी है वहीँ अब यहाँ नेता का आना जाना शरू हो गया है।

जो अपने घड़ियाल आंसुओं से हमदर्दी दिखा रहे है। लेकिन इतनी मौतों का अब जिम्मेदार कौन है। वह माँ अब किस से सवाल पूछे ? क्या गलती थी उसके 4 साल के बच्चे की ? इस सवाल का जवाब शायद मिल भी लेकिन जो परिवार चंद मिनटों में बिखर गया उसका क्या ?

कुदरत का कहर जब टूटता है, तो वह संभलने का एक पल, एक सांस तक उधार नहीं देता. कल जबलपुर के बरगी डैम में जब लहरें ‘काल’ बनकर उठीं, तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखों में सिर्फ एक ही मंजर था- अपनी आंखों के सामने अपनों को खोते हुए देखना.

कल्पना कीजिए उस बेबसी की, जब पानी का ‘दैत्य’ आपके कलेजे के टुकड़े को खींच रहा हो और आपके हाथ हवा में खाली रह जाएं. वहां चीखें थीं, तड़प थी और था एक ऐसा सन्नाटा जो आज भी बरगी की फिजाओं में गूंज रहा है.

लोग विवश थे, हाथ बढ़ा रहे थे, नाम पुकार रहे थे. लेकिन मौत इतनी बेरहम थी कि उसने अपनों के सामने ही अपनों की सांसें छीन लीं.

बचाव में लगे एक कर्मी ने बताया कि अंदर जाना और काम करना बहुत ही कठिन हो गया है क्योंकि क्रूज बोट पूरी तरह उल्टी पड़ी हुई है. पानी के अंदर विजिबिलिटी लगभग शून्य है और कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था.

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...