Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
उत्तरी हवाओं के चलने से सर्दी का असर अचानक बढ़ गया है। सुबह से ही मौसम साफ रहा और सुबह हल्का कोहरा बना रहा। दोपहर में हालांकि धूप में तेजी रही, लेकिन शाम ढलते ही फिर सर्दी का असर बढ़ गया। उत्तरी हवाएं चलने से लोगों की धूजणी छूट गई है। इधर अंचल के फतेहपुर में पारा करीब चार डिग्री तक बना हुआ है। दिन ढलने के साथ सर्दी का असर बढ़ा और लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। शाम ढलते ही लोग घरों में दुबक गए। दिन में सर्द हवा चलने से दोपहर में भी लोग गर्म कपड़ों में रहने लगे है। सर्दी बढ़ जाने से अंचलवासियों की दिनचर्या और खानपान में भी बदलाव आया है।
