Archive Notice: This article was originally published on 24 जनवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Rajasthan News: राजस्थान से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है।  जब एक बहु अपने ससुर से 5 साल तक जुल्म सहती रही।  जानकारी के लिए बता दे की मामला राजस्थान के जालौर जिले का है जहाँ एक महिला ने अपने ससुर पर पांच साल तक दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और बेटे को जान से मारने की धमकी देने जैसे संगीन आरोप लगाए हैं. 

बता दे की काफी कोशिश के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, काफी दिनों तक आरोपी फरार रहे. जिसके बाद महिला ने अब वीडियो जारी कर इंसाफ की गुहार लगाई है.

पीड़िता के अनुसार 

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 2015 में हुई थी. 2017 में उनके एक बेटे का जन्म हुआ, जो अब 8 साल का है. शुरू में सब कुछ ठीक था, लेकिन 2020 में कोविड काल के दौरान हालात बदल गए. पति नरेंद्र ने उससे बात करना बंद कर दिया और उसके चरित्र पर शक जताने लगा.Rajasthan News

इसी बीच ससुर जयकिशन ने रात के समय उसके कमरे में घुसकर दुष्कर्म शुरू किया. उसने धमकी दी कि अगर उसने मुंह खोला तो उसके बेटे को मार देगा और अश्लील वीडियो वायरल कर देगा. डर के मारे पीड़िता चुप रही.

पति ने कहा घर पर रहना है तो सहना पड़ेगा 

महिला ने जब अपने पति को ससुर की हरकतों के बारे में बताया, तो उसने चौंकाने वाला जवाब दिया, “अगर इस घर में रहना है, तो यह सब सहना पड़ेगा.” बेटे की सुरक्षा के लिए उसने चुप्पी साध ली. यहां तक कि मुंबई में पति के साथ रहने के दौरान भी ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया.Rajasthan News

सास ने भी नहीं दिया साथ 

जानकारी के लिए बता दे की पीड़िता ने हिम्मत कर अपनी सास को सारी बात बताई, लेकिन सास ने उल्टा उसे गालियां दीं और गहने छीन लिए. आहत महिला ने अपने भाई को फोन किया. भाई ने तुरंत पुलिस हेल्पलाइन को सूचना दी. सांकड़ पुलिस चौकी की टीम ने उसे ससुराल से निकालकर मायके भेजा और मेडिकल जांच शुरू की.

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...