Archive Notice: This article was originally published on 4 फ़रवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Pm Kisan Yojana: किसान भाइयों के लिए जरूरी खबर सामने आ रही है। पीएम किसान योजना के 22वीं किस्त का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। फरवरी के दूसरे या तीसरे सप्ताह में करोड़ों किसान भाइयों को तोहफा मिल सकता है। कृषि मंत्रालय या केंद्र सरकार के द्वारा अभी तक किस्त को लेकर कंफर्म डेट का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन उम्मीद है कि फरवरी के दूसरे सप्ताह में राशि आ जाएगी।

 

जल्द पूरे करें ये काम

 

 किसान भाइयों को जल्द से जल्द ई केवाईसी का काम पूरा करना होगा वरना उनके खाते में 22वीं किस्त की राशि नहीं आएगी। आप अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर जाकर यह ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द ई केवाईसी का काम पूरा कर ले वरना आपका पैसा अटक सकता है।

 

 ऑनलाइन कैसे करें ई केवाईसी 

 

 सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।

 इसके बाद आपको फार्मर्स कॉर्नर सेलेक्ट करना होगा।

 इसके बाद ई केवाईसी के ऑप्शन पर जाना होगा।

 यहां आपको अपना आधार नंबर डालना होगा और ओटीपी के ऑप्शन पर सेलेक्ट करना होगा।

 इसके बाद आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालना होगा और ओटीपी डालकर सबमिट पर क्लिक करना होगा। ऐसा करने के बाद आपका ई केवाईसी पूरा हो जाएगा।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...