Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
Rajasthan News: राजस्थान के लोगों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की पिछले दिनों राजधानी जयपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय पुलिस सम्मेलन का आयोजन किया गया था। यह आयोजन विकसित भारत में पुलिसिंग विषय पर आयोजित हुआ था। दो दिनों तक इस सम्मेलन में इस आधुनिक भारत में पुलिस व्यवस्था को और ज्यादा सशक्त बनाने की बात होगी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान एक बड़ा फैसला भी लिया है।
ई-विजिटर पोर्टल का शुभारंभ
अधिक जानकारी के लिए बता दे की इस सम्मेलन में पुलिस के कई बड़े अधिकारी सम्मेलन में मौजूद थे . गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, मुख्य सचिव वी श्रीनिवास मौजूद सहित कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह विभाग भास्कर सावंत भी मौजूद रहे। इस दौरान ई विजिटर पोर्टल का शुभारंभ भी किया गया है।
राज्य में ई जीरो एफआईआर सिस्टम हुआ शुरू
जानकारी के लिए बता दे की राजस्थान में ई जीरो फिर सिस्टम की शुरुआत की गई है। इसके अनुसार 10 लाख रुपए से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में 139 हेल्पलाइन नंबरNCRB पोर्टल के माध्यम से मिलने वाली शिकायत स्वतः ही दर्ज हो जाएगी। लोगों को थाने जाकर शिकायत दर्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी बल्कि खुद शिकायत दर्ज हो जाएगी। कई लोग जो पहले थाने आने जाने से परहेज करते थे उनकी लिए यह डिजटल प्लेटफार्म बड़ा काम का होने वाला है।
