Archive Notice: This article was originally published on 29 नवम्बर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

नई Kia Seltos के टेस्टिंग मॉडल में क्या दिखा?

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि कोरिया से आई नई स्पाई शॉट्स में Seltos के टेस्ट म्यूल को एमिशन टेस्टिंग सेटअप के साथ देखा गया। कार के एग्जॉस्ट पर एक बड़ा पाइप जुड़ा हुआ दिखा। बूट स्पेस में जांच उपकरण और सेंसर लगे हुए दिखाई दिए।

भारत की तरह दक्षिण कोरिया में भी सख़्त रियल-टाइम ड्राइविंग एमिशन नॉर्म्स लागू होते हैं, जिसके चलते लॉन्च से पहले यह अनिवार्य टेस्टिंग की जा रही है।

  • नई Kia Seltos में मौजूदा सेल्टॉस की लंबाई 4,365 mm, चौड़ाई 1,800 mm, ऊंचाई 1,645 mm और व्हीलबेस 2,610 mm है।
  • नई Seltos में अधिक लेगरूम और शोल्डर रूम मिलने की संभावना है।
  • इसमें बॉक्सी और ज्यादा अप राइट प्रोफाइल दिया गया है।
  • दोनों सिरों पर नए बंपर और लाइटिंग अपडेट दिए गए हैं।
  • इसमें नए अलॉय व्हील्स के साथ ही नए कलर ऑप्शंस मिलने की उम्मीद है।
  • इसमें रूफ रेल और ORVM डिजाइन मौजूदा मॉडल जैसा हो सकता है।

इनसे होगा मुकाबला

नई Kia Seltos का भारत में मुकाबला Maruti Grand Vitara, Hyundai Creta, Toyota Hyryder, Skoda Kushaq, Honda Elevate, VW Taigun, Tata Sierra, और नई Renault Duster से देखने के लिए मिलेगा।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...